बलिया में दबंगों की पिटाई से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

बलिया में दबंगों की पिटाई से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल, पुलिस पर पक्षपात का आरोप

सिकन्दरपुर, Ballia News : पिछले दिनों दबंगों की पिटाई से घायल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार निवासी किशोर की वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इसकी जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

लखनापार निवासी देवनारायण राजभर पुत्र मुन्ना राजभर किसी बात को लेकर बीते एक मई को रामपुर कटराई के युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ा दिया। घटना के दो दिन बाद 3 मई को संजय गुप्ता के साथ रामपुर कटराई निवासी लक्ष्मी गुप्ता के यहां खाना बनाने पहुंचे तो वहां के युवकों ने गोलबंदी कर देवनारायण को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन देवनारायण को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से रेफर होने के बाद परिजन देवनारायण का इलाज बीएचयू वाराणसी में करा रहे थे। जहां उसने शुक्रवार की शाम को दम तोड़ दिया।

इसकी भनक लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और शनिवार की सुबह मामले में संलिप्त युवकों की गिरफ्तारी न होने तक शव देने से मना कर दिया और सड़क जाम करने पर उतारू हो गए। मौके पर जुटी पीएसी सहित कई थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।, उधर परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद ही पुलिस को नामजद तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी रही। केवल खानापूर्ति करके उस समय आरोपियों को छोड़ दिया। कहा कि यदि पुलिस सभी दोषियों के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई नही करती है तो वह चुप नहीं बैठेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

वहीं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी के साथ ही भारी पुलिस बल की  तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में एसएचओ दिनेश पाठक ने बताया कि इस मामले में पहले ही कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

अजीत कुमार पाठक

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार