बलिया के इस अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के इस अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

बलिया :  प्रवर्तन अभियान के दौरान बुधवार को जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार को गाड़ी से कुचलने के प्रयास में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। जिला खनन अधिकारी ने नगर कोतवाली में गुरुवार रात कमलेश यादव, सोनू यादव, राहुल वर्मा, आशुतोष और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि वे प्रवर्तन कार्रवाई के लिए 25 फरवरी को दोपहर तीन बजे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे होते हुए महावीर घाट की ओर जा रहे थे। उनके साथ होमगार्ड नारायण प्रसाद और चालक ज्ञान सिंह थे। आरोप है कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान एक मारुति उनके वाहन के आगे पीछे चक्कर काट रही थी। शक होने पर वाहन को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय जिला खनन अधिकारी पर तेज गति से चढ़ाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

 रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया : होलिका दहन हमारे अंदर के अहंकार और अन्य बुराइयों को अग्नि में विसर्जित कर देने का प्रतीक है।...
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये
बलिया के इस अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा
Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत
बड़ा जालिम निकला बलिया का यह सीएसपी संचालक !
बलिया में सड़क हादसा : महिला की मौत, बस चालक पर मुकदमा