बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग



बलिया : नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वार रोड पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक शव मिलने से हड़कम्प मच गया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी, लिहाजा पुलिस ने आमजन से सहयोग का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे पुल के पास शव मिलने की सूचना पर कोतवाली से पहुंचे मार्शल कर्मचारी कांस्टेबल विशाल पाण्डेय एवं कांस्टेबल रिंकू गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष तथा लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। रंग गेहुआ, शरीर एकहरा तथा हल्की दाढ़ी और बाल काले हैं। फिरोजी रंग का स्वेटर, काली आधी बाँह की इनर तथा हल्की स्लेटी लाइनदार पैंट पहने मृतक की शिनाख्त काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि पहचान संबंधी कोई जानकारी होने पर तत्काल थाना कोतवाली बलिया को सूचित करें।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments