शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

बलिया : रेवती स्थित शेमुषी विद्यापीठ का 15 वां वार्षिकोत्सव अभ्युदय हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसका शुभारम्भ पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर नाथ तिवारी, भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर निहाल पाण्डेय, वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी व डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम पूजन तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल ने अभ्युदय पत्रिका का विमोचन किया।

शेमुषी विद्यापीठ

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा वेलकम सांग प्रस्तुत कर आगंतुकों का स्वागत किया। तत्पश्चात बच्चों ने अतिथि देवो भव प्रस्तुत किया। होली गीत तथा स्वरांजलि प्रस्तुत कर बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। वहीं महाभारत के द्रौपदी चीर हरण तथा दुष्शासन बध ने सभी को भावुक कर दिया। स्नो व्हाइट एंड सेवेन ड्वार्फस तथा कवि सम्मेलन सहित 29 इवेंट में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। हर इवेंट के दौरान फूल वर्षा हो रही थी।

यह भी पढ़े बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत

शेमुषी विद्यापीठ

यह भी पढ़े बलिया में जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का भव्य आगाज

मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि अपने माता-पिता को अपना आदर्श बनायें। लक्ष्य निश्चित करें, निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में 15 वर्ष पूर्व इस संस्थान की नींव इस उद्देश्य के साथ रखी गई कि इस क्षेत्र के बच्चे भी देश में नाम रोशन करें और आज इस विद्यालय के बच्चे आईआईटी आदि परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर भी रहे हैं।

वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी ने कहा कि 130 बच्चों के साथ शुरू हुए इस विद्यालय में करीब दो हजार विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल, विपलेन्दु प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम, बुके तथा मोमेंटो देकर किया। डायरेक्टर अभिषेक तिवारी एवं प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवारी गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में एक बालक का शव मिलने से...
Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड
शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश
बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार
बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार