बलिया में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

बलिया में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा चट्टी पर स्थित देशी शराब की दुकान के समीप वाद-विवाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से गोदकर गुरगुजपुर निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश की हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संवरा चट्टी के समीप बलिया-मऊ राजधानी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं, मृतक के भाई ओमप्रकाश ने संवरा गांव के तीन नामजद व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी