सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

बलिया : न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच एवं ग्राम पंचायत नगवां के प्रधान रहे केदारनाथ पाठक की 29वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अवध बिहारी चौबे के सानिध्य में हुआ, जहां पंडित शिव जी पाठक एवं राकेश पाठक ने पूजन-अर्चन के साथ संपन्न कराया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. पाठक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

​धर्मेंद्र सिंह (प्रतिनिधि, परिवहन मंत्री, उ.प्र. सरकार) ने कहा कि केदारनाथ पाठक सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर वंचितों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ी।​दिनेश पाठक (पूर्व प्रमुख, दुबहर) ने कहा कि पाठक जी नहीं हैं, पर उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा की याद दिलाते हैं। कांग्रेस नेता ​ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पाठक जी उच्च विचार और रचनात्मक कार्यों के धनी व्यक्ति थे। सपा नेता रामेश्वर पासवान ने कहा कि मंगल पांडे की पावन धरती का सर्वांगीण विकास ही उनका असली सपना था। वहीं, पुण्यतिथि पर जनसेवा की भावना के साथ नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने आंखों की जांच कराई, जिन्हें आवश्यकतानुसार दवा व चश्मा दिया गया। इस दौरान डॉ. रविनाथ तिवारी, कमलेश पांडे, प्रमोद पांडेय, अरुणेश पाठक, अजय अंबेडकर, जवाहरलाल पाठक, रणजीत सिंह और सरल पासवान सहित कई अन्य वक्ताओं ने अपना विचार रखा। छोटेलाल पाठक, राधा कृष्ण पाठक, पन्नालाल गुप्ता, विनोद पाठक, अनिल पाठक, मुस्तफा, इस्माइल, मुबारक, विनोद पासवान, सीताराम राजभर, श्याम बिहारी, शिवनाथ यादव, रवि शंकर पाठक, राम जी गिरी, ऋतु राज पाठक, विनोद गुप्ता, यज्ञ किशोर पाठक, विश्वनाथ पाठक, रामजी पासवान, बच्चन जी प्रसाद, शंकर चौरसिया, सुरेश रैना, दिलीप सिंह, विवेक पाठक, दीपक पासवान, वरुण सिंह, हरिशंकर पाठक इत्यादि मौजूद रहे। संचालन बृजकिशोर पाठक एवं नितेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, अजीत पाठक ने उपस्थित सभी आगंतुकों व नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी