UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Ballia News : बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव की बेटी डॉ. नेहा सिंह का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिन्दी) पद पर किया गया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार, गांव तथा क्षेत्रवासियों में गर्व का माहौल है। जगमोहन सिंह की पुत्री डॉ. नेहा सिंह की प्रारम्भिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरवां रत्ती पट्टी तथा माध्यमिक शिक्षा बाबा गोरखनाथ इंटर कॉलेज, भीमपुरा नंबर-1 से हुई।

डॉ. नेहा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से अध्ययन कर हिन्दी विषय में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। पांच बहन और एक भाई में सबसे छोटी डॉ. नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।

एक सवाल के जबाब में कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। डॉ. नेहा सिंह ने बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि लड़कियों का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। जब एक लड़की सफल होती है तो वह केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि दो परिवारों और आने वाली कई पीढ़ियों का भविष्य संवार देती है।

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी