बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए पर्यटन अधिकारी के साथ एक जिला स्तरीय अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। सुरहाताल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए डीएम ने इसका विस्तृत प्लान शीघ्र तैयार करने और वहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया।

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग संख्या 107 के अंतर्गत पैकेज 45.7 किलोमीटर में इंदरपुर -पांडेपुर-कुकूह-कोजी होते हुए गड़वार- रतसड़ तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कटहल नाला के पास जर्जर हो चुके दर्जनों बिजली पोलों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि वहां हाई टेंशन तार होने के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। नौरंगा क्षेत्र में संभावित कटान को लेकर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने बाढ़ से पहले सभी आवश्यक प्लान तैयार कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए ताकि कटान की स्थिति उत्पन्न न हो। यूपी सिडको द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि कार्य 77 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण में तेजी लाकर समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी