Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा



बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डण्डा बरामद हुआ है। पुलिस को यह सफलता प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मिली है। पुलिस के मुताबिक वादी मुकदमा द्वारा थाना पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि 18 मार्च 2026 को दरवाजे के सामने गिरे पेड़ के पत्तों को जलाने के विवाद में अभियुक्तों द्वारा वादी के भतीजे को जान मारने की नियत से लाठी-डण्डा आदि से मारा पीटा गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार धारा 126(2)/ 109/ 115(2)/ 352/ 351(3)/ 191(2) बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस ने विवेचना कार्यवाही शुरू की। इसी क्रम में गुरुवार को उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व पन्ना लाल मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबीर खास की सूचना पर विशाल सिंह पुत्र बमबहादुर सिंह व प्रेमशंकर सिंह पुत्र परमात्मा सिंह (निवासी : चकिया, थाना बैरिया, बलिया) को चकिया गांव से सटे सड़क रेवती मार्ग से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 डण्डा बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments