बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR

बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR

बलिया : सहतवार कस्बा स्थित स्थित एक मैरेज हाल के बाहर महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेवती कस्बा की रहने वाली सुधा ओझा शुक्रवार को सहतवार कस्बा स्थित मैरेज हाल में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। सायं कार्यक्रम समाप्त होने पर बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी पास की हार्डवेयर दुकान पर बैठे एक युवक और उसके साथियों ने उन पर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला का आरोप है कि वार्ड नंबर 14 निवासी शुभम वर्मा ने न केवल उनके साथ गाली गलौज की, बल्कि विरोध करने पर सरेराह तमाचा भी जड़ दिया। इस हमला में कान पर गंभीर चोट आई और उनके कान की सोने की बाली भी गायब हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच बचाव के लिए दौड़े, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली