सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार



बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस पर शादी का झांसा देकर सात साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक वादिनी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि राजू प्रजापति (निवासी मेरू राय का पुरा) शादी का झांसा देकर करीब 07 वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा। वादिनी द्वारा शादी करने की बात कही गयी तो राजू ने इनकार कर दिया। यही नहीं, जान से मारने की धमकी तक दे डाली। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें जुट गई। इसी क्रम में शुक्रवार को उप निरीकक कुलदीप कुमार मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर धारा 376(2)एन/ 506 भादवि व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में वांछित राजू प्रजापति पुत्र हरिहर प्रजापति (निवासी मेरू राय का पुरा, थाना रसडा, बलिया) को रेलवे स्टेशन रसड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।

Related Posts
Post Comments



Comments