बलिया के इस ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, ये है बड़ी वजह

बलिया के इस ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, ये है बड़ी वजह

बलिया : फेफना थाना पुलिस ने कपूरी नारायनपुर के प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उसी गांव के सूर्यप्रकाश वर्मा की शिकायती पत्र और सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। हनुमानगंज ब्लॉक के कपूरी नारायनपुर निवासी सुर्यप्रकाश वर्मा ने 28 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दी। उन्होंने एसपी को बताया कि अभय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा गांव का प्रधान है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा सन 1995 में चैनराम इंका सहतवार से रामाश्रय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा के रुप में पास किया, जिसमें जन्मतिथि पांच जुलाई 1971 अंकित है। श्री मुरली मनोहर टाउन इंका के छात्र पत्रावली और स्थानान्तरण प्रमाण पत्र के अनुसार उनकी जन्मतिथि पांच जुलाई 1976 है। इसके बाद उसने जन्मतिथि बदलकर साल 2004 में हाईस्कूल की परीक्षा रामधनी कुंवर इंका गोपालपुर से अभय कुमार पुत्र शिवजन्म वर्मा तथा जन्मतिथि एक जुलाई 1987 पर उत्तीर्ण किया। जांच में पता चला कि तीनों एक ही व्यक्ति अभय वर्मा पुत्र शिवजन्म वर्मा है, जो अलग-अलग समय पर अपना नाम साजिश और कूटरचित तरीके से जाल फरेब कर नाम बदलकर प्रधान के पद पर आसीन हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी थी। क्षेत्राधिकारी सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में प्रधान अभय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सम्बंध में एसओ विश्वदीप सिंह का कहना है कि नाम और जन्मतिथि में हेरफेर के मामले में सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर  कपूरी के प्रधान अभय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Post Comments

Comments