Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत
On



बलिया : सड़क दुर्घटना में परिवहन विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गयी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। शहर के बालेश्वर घाट निवासी 58 वर्षीय सुनिल कुमार एआरटीओ ऑफिस जीराबस्ती में संविदा पर कार्यरत थे। शुक्रवार को घर से कार्यालय पहुंचे। वहां पर किसी कार्य से जाते समय बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को क्रास कर रहे थे। इसी बीच सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के पुत्र सूरज गुप्त की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
28 Feb 2026 23:00:26
बलिया : रंगों के महापर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत...


Comments