बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

बलिया : बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर शिवरामपुर गांव के पास महविद्यालय के सामने बाइक की टक्कर से पैदल ही घर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बघौली निवासी राजेश चौहान (54) मंगलवार की शाम शिवरामपुर से बघौली पैदल ही अपने घर जा रहे थे। इसी बीच, बांसडीह से बलिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण घायल राजेश को सीएचसी बांसडीह ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घायल बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस बाइक को कब्जा लेकर पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया : विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने बतौर प्रभारी जिलाधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली।...
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक
UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन