बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

बलिया : सुखपुरा थाना पुलिस ने धारा 64 (2)(एफ), 74, 351 (2) बीएनएस 9एफ/10 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती के शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय पर एक बालिका के साथ तथाकथित रूप से गलत कृत्य करने का आरोप लगा था। पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी क्रम में गुरुवार को थाना सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह ने मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त नित्यानन्द उपाध्याय पुत्र अशोक कुमार (निवासी ग्राम चाँदीपुर, खुर्द, थाना राजे सुल्तानपुर, जिला अम्बेडकर नगर, वर्तमान पता : जीराबस्ती, थाना सुखपुरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, हेड कां. संतोष राजभर, दिनेश चौधरी, हेड कां. विनय सिंह (चालक) शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी