AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

UP News : खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किमी पर शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी आगरा पुलिस ने AI की मदद से सुलझा लिया है। अज्ञात लाश साेनाली की थी। प्रेमी ने दिल्ली में हत्या के बाद लाश को कार से लाकर यहां फेंक दिया था। पुलिस ने प्रेमी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 6 फरवरी को हत्या कर महिला की लाश फेंकी गई थी। उसके गले और चेहरे को बिगाड़ दिया गया था। पुलिस ने AI से मदद ली। महिला के चेहरे को AI से रीडेवलप किया। फोटो बनने के बाद सभी थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। 24 घंटे में ही रिजल्ट आने लगे। मरने वाली महिला की पहचान महोबा के सोनाली (25) के रूप में हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। अभी तक प्रेम संबंध में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोनाली अपने घर से भागकर मेरे साथ आ गई थी। वह लिव इन में मेरे साथ रह रही थी। मैं उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। क्योंकि, मेरी दूसरी गर्लफ्रेंड बन गई थी। इसके बाद मैंने सोनाली की हत्या की प्लानिंग की। हत्या के बाद अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर शव को आगरा में फेंक दिया।

प्रेमी सनी को पुलिस ने पकडा, कई वर्ष से दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी युवती
खंदौली के गांव सौरईं में शुक्रवार दोपहर तीन बजे यमुना एक्सप्रेसवे 148 किमी पर नाले में कंबल में लिपटी युवती की लाश मिला था। चेहरे पर खून आदि लगा होने के चलते पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए तलाश गश्ती के पारंपरिक तरीके के अलावा एआई की भी मदद ली। एआई द्वारा युवती का स्पष्ट फोटो बनाने के बाद उसे विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करके इंटरनेट यूजर्स से मैच कराया। फोटो सोनाली के प्रोफाइल से मैच होने पर पुलिस उसका अकाउंट चेक किया तो वह 24 घंटे से निष्क्रिय था। उससे कोई मैसेज न तो भेजा और ना ही रिसीव किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस सोनाली का मोबाइल नंबर और उसका पता हासिल किया।

कार में लाए थे शव
साइबर सेल और सर्विलांस टीम को पता चला कि सोनाली मूलरूप से महोबा की तहसील कुलपहाड़ की रहने वाली थी। उसका गांव मध्य प्रदेश के छतरपुर की सीमा से लगा हुआ है। इसीलिए फोटो को इंटरनेट मीडिया में अपलोड करने पर उसकी लोकेशन छतरपुर आयी थी। पुलिस टीम रविवार को दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में सोनाली के मकान तक पहुंची। यहां पता चला कि सनी और सोनाली तीन दिन पहले निकले थे। जिसके बाद से दोनाें नहीं लौटे।उन्होंने दो महीने पहले ही किराए पर कमरा लिया था। पुलिस ने प्रेमी सनी को रविवार को दिल्ली में पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आयी जानकारी के अनुसार वह कई वर्ष से सोनाली के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। इस बीच उसके प्रेम संबंध किसी और युवती से हो गए। इधर, सोनाली उस पर शादी का दबाव बना रही थी। प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए गुरुवार की रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

शव को कंबल में लपेट कार की पिछली सीट के नीचे रख कर यमुना एक्सप्रेसवे से आया था। खंदौली क्षेत्र में एकांत स्थान देख शव को नाले में फेंक दिया। हत्या की साजिश और शव ठिकाने लगाने में कई लोग उसके साथ थे। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि एआई की मदद से युवती के शव की पहचान सोनाली के रूप में हाे गई है। वह दिल्ली में सनी के साथ रह रही थी। सनी के साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपित सनी अपनी हरकतों के चलते किसी मकान में अधिक समय नहीं रहता था। लोग उससे मकान खाली करा लेते थे। सोनाली के साथ वह वह दिल्ली में आधा दर्जन से बार मकान बदल चुके थे। सनी भी मूलरूप से महोबा का रहने वाला है। आरोपित ने बताया कि सोनाली की मां और बहन भी दिल्ली में रहती हैं। जिस पर पुलिस द्वारा मां-बहन से संपर्क करके सोनाली की हत्या की जानकारी दी। सोमवार सुबह स्वजन आगरा आएंगे, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार करेंगे।

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

हाथ पर लिखा है सनी

महिला के हाथ पर सनी नाम लिखा था। पुलिस ने जब सनी के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वो युवती का बॉयफ्रेंड है। युवती उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने सनी के घर पर दबिश दी तो वहां ताला लटका मिला। उसका मोबाइल भी बंद था। सनी का भाई नोएडा में रहता था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सनी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी