6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
आज आपको उधार धन मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। वहीं योजनाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ
आज धैर्य से काम लेना आवश्यक है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में काम का दबाव रहेगा, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। साथ ही क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। बातचीत और संपर्कों से लाभ होगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

कर्क
आज आप कुछ इमोशनल निर्णय ले सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

सिंह
आज किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। निवेश से लाभ के योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज का ज्यादा प्रेशर हो सकता है। आज कार्यस्थल पर जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी से बातचीत करने से मानसिक तनाव कम होगा। शाम को घूमने जा सकते हैं।

तुला
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। उधार धन मिल सकता है। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक
आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की संभावना है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

धनु
आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करेंगे। पढ़ाई, प्रतियोगिता और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। देश- विदेश की यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर
आज कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। लेकिन आप धैर्य और अनुशासन से स्थिति संभाल लेंगे। वहीं आज जोखिमभरे काम से धन कमा सकते हैं। वहीं भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है।

कुंभ
आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। साथ ही रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। योजनाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

मीन
आज सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। वहं करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने विवाद सुलझने के योग हैं। प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी