Road Accident in Ballia : कालेज से लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
On



बलिया : नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा बाजार में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्राला को एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर फरार हो गया। वही, स्कूल के लिए निकली छात्रा की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। नगरा थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी अरविंद यादव की 20 वर्षीय पुत्री कविता यादव नगरा स्थित जय प्रकाश महिला महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार को कॉलेज गई थी। वहां से लौटते वक्त नगरा बेल्थरा रोड मार्ग पर स्थित जीप स्टैंड के समीप पहुंची थी, तभी उसकी साइकिल तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में कविता की ऑन द स्पॉट मौत हो गई।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments