प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह

प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह

बेल्थरारोड, बलिया :  उत्तर प्रदेशीय बरनवाल बैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकान्त बरनवाल ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द्र और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। कहा कि यही एक ऐसा त्यौहार है, जो एक-दूजे के गिले-शिकवे को भूलाकर सौहार्द्र का अवसर देता है। बरनवाल वैश्य अतिथि भवन में बरनवाल सेवा समिति बेल्थरारोड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने बरनवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं, बैश्य अतिथि भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण में हर सम्भव आर्थिक सहयोग का भरोसा भी दिया।

IMG-20260313-WA0008

समारोह में मातृ शक्ति की भारी संख्या देख प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि हमारे समाज के लोग जीविकोपार्जन के लिए ब्यवसाय की तरह आज भी अग्रसर है। उन्होंने समाज से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर सर्वोच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। बच्चों के आकर्षक प्रोग्राम दिए जाने पर कहा कि यह उनके मानसिक विकास के लिए जरूरी है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय बरनवाल बैश्य सभा प्रदेश मंत्री रविन्द्र बरनवाल ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर आपसी एकता को मजबूत किये जाने पर बल दिया। कहा कि राजनीतिक पकड़ में हम काफी दूर नजर आ रहे हैं। इसमें भी हमारी सहभागिता भावी पीढ़ी को रोजी रोटी पाने के लिए जरुरी है। इसके लिए आपसी एकता को मजबूत किया जाना जरूरी है। रसड़ा से पहुंचे ओमप्रकाश बरनवाल ‘ओम जी‘ ने बरनवाल समाज को पिछड़ी जाति में शामिल किये जाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाने की मांग मुख्य अतिथि से की।

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

IMG-20260313-WA0008

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

समारोह की अध्यक्षता कर रहे बरनवाल सेवा समिति बेल्थरारोड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जी बरनवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर समाज से मिले आर्थिक सहयोग की सराहना की। इससे पहले समारोह का शुभारम्भ बरनवाल समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, पूजन व दीप प्रज्वलन के उपरान्त किया गया। गणेश बन्दना परिधि बरनवाल, स्वागत गीत में रागिनी बरनवाल, पूजा बरनवाल, हर्षिता बरनवाल एवं लक्ष्मी बरनवाल ने प्रस्तुत किया।

IMG-20260313-WA0009

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश बरनवाल पत्रकार, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बरनवाल, मनोज बरनवाल, अनिरुद्ध जी बरनवाल, सुन्दर प्रकाश बरनवाल (शाखा प्रबन्धक एसबीआई), समिति की ओर से अनुपम जी बरनवाल, योगेश्वर बरनवाल पप्पू जी, ओमप्रकाश बरनवाल, घनश्याम जी सोनू बरनवाल, रामेश्वर बरनवाल विक्की, अभिषेक जी बरनवाल, गोपाल जी बरनवाल, कृष्णा जी बरनवाल, सुरेश जी बरनवाल (दीपक), प्रियांशु बरनवाल, शुभम बरनवाल, जयप्रकाश बैद्य, रामविलाश बरनवाल, महिलाओ में सुभि बरनवाल, मीनू बरनवाल, रागिनी बरनवाल, निवेदिता बरनवाल, उपमा बरनवाल, रंजना बरनवाल, सौम्या बरनवाल, तारा देवी बरनवाल, मिथिलेश बरनवाल, हर्षिता बरनवाल व नीलम बरनवाल समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। संचालन में आदर्श बरनवाल संग श्रेया बरनवाल ने अत्यन्त ही रोचक ढंग से किया।

बलिया

बच्चों ने मोहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन

बरनवाल सेवा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बरनवाल समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे डांस, भक्ति गीत, होली गीत, किस्से कहानी, राजनैतिक भाषण, रुद्र प्रताप बरनवाल, कृशा बरनवाल, रुद्रप्रताप बरनवाल, तेजस्वी बरनवाल, अंश बरनवाल, आयान बरनवाल, रौनक बरनवाल, आयांश बरनवाल, आरुष बरनवाल, आर्या बरनवाल, तेजस बरनवाल, अक्षिता बरनवाल, इशिका बरनवाल, कनक बरनवाल, दीपाली बरनवाल, परिधि बरनवाल, आश्वी बरनवाल, दिब्यांशी बरनवाल, सीरी बरनवाल, अनन्या बरनवाल, अक्षिता, आराध्या, अंश बरनवान ने जहां हिस्सा लिया, वहीं श्रीमती शशिकला ने मनमोहक भजन पेश किया था।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के सापेक्ष...
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस