बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
On



Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया था। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बेरूआरबारी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्यास मुनि यादव और मंत्री संजय दुबे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने दिवंगत रसोइया जानकी देवी के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके पुत्रों को संगठन द्वारा निर्धारित 10 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना चौरसिया, संतोष चौबे, अजय कुमार पाण्डेय, भृगु नाथ शर्मा, धनंजय सिंह, दिनेश यादव, शैलेन्द्र सिंह तथा विद्यालय से श्रीमती प्रीति गुप्ता, सीमा यादव व पवन राजभर उपस्थित रहे। संगठन ने भविष्य में भी परिवार के साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 22:28:44
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...


Comments