UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान

UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान

बलिया : संघ लोक सेवा आयोग 2025 में बलिया की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने आल इंडिया 16वीं रैंक हासिल कर परिवार सहित जनपद को गौरवान्वित किया है। यह सफलता उनके वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। मोनिका श्रीवास्तव मूलरूप से बलिया जनपद के खरसरा की रहने वाली है। मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बिहार के औरंगाबाद से की है। इसके बाद उच्च शिक्षा आईआईटी गुवाहाटी के कंप्यूटर साइंस विभाग से प्राप्त की। तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने देश सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर तैयारी जारी रखी। इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2021 में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2023 में यूपीएससी में 455वीं रैंक हासिल की। उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए लगातार प्रयास किया और यूपीएससी 2025 में 16वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया।मोनिका श्रीवास्तव इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव व भारती श्रीवास्तव की पुत्री एवं उमेश चंद्र श्रीवास्तव उप प्रधानाचार्य की पौत्री हैं। मोनिका की इस उपलब्धि ने युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मोनिका ने बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ अगर पढ़ाई करे तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध