बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स



बलिया : महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा जारी निर्देश तथा जिलाधिकारी से प्राप्त अनुमति के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने ईसीसीई एजूकेटर के पद पर चयन की विज्ञप्ति रिलीज कर दिया है। बीएसए ने बताया कि कार्यालय के पत्रांकः 1318/2025-26 दिनांकः 17-09-2025 द्वारा पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति को निरस्त करते हुए पुनः समग्र शिक्षा के अन्तर्गत जनपद बलिया में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी वाले परिषदीय प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में संविदा पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से 212 ईसीसीई एजुकेटर एवं 45 तकनीकी अनुदेशकों के अस्थाई पदों पर तैनाती होगी। जेम पोर्टल के माध्यम से चयनित सेवा प्रदाता एनआईटी कम्प्यूटर सेंटर द्वारा सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर रिक्तियों का प्रकाशन करा दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी दशा में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। पूर्व में आवेदन किये हुए अभ्यर्थियों को भी पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Related Posts
Post Comments



Comments