नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर
On



मझौवां, बलिया : मझौवां गांव निवासी बैजनाथ यादव बैजू (75) नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
गुरुवार की सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर घर परिवार के लोग बैजू यादव को निजी डाक्टर के पास ले गये, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं, शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके दरवाजे पर तांता लगा रहा। बैजनाथ यादव बैजू काफी मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गंगा नदी के हुकुमछपरा गंगा घाट पर किया गया। उनके तीन पुत्र हैं।
हरेराम यादव
यह भी पढ़े बलिया में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
27 Feb 2026 17:36:10
मझौवां, बलिया : मझौवां गांव निवासी बैजनाथ यादव बैजू (75) नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन...


Comments