Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री अनिल कुमार झा द्वारा 19 फरवरी 2026 को प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन का संचालन सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री संजय कुमार गोंड द्वारा किया गया। यह प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से निकलकर जनपद की समस्त तहसीलों का भ्रमण करते हुए आमजन को शिविर के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देगा। साथ ही लोगों को 22 फरवरी को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा।

शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों एवं दिव्यांगजनों से संबंधित योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल रहेंगी।

यह भी पढ़े बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां

कार्यक्रम के दौरान न्यायालय के समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, सुरक्षाकर्मी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, वादकारीगण एवं अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 22 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ प्राप्त करें।

यह भी पढ़े 21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
बलिया : किन्नर रेखा हत्याकांड मामले में बैरिया थाना पुलिस ने दो महिलाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक
तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस
अब इसी के साथ रहना... थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले कर लौट गया पति
बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश
19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल