बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

बलिया : हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर का आगाज वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित उक्त प्रशिक्षण शिविर 13  से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह ने दस प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए डॉ अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश टीम प्रत्येक आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत रही है, आशा और पूर्ण विश्वास है कि सब जूनियर टीम भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का पताका फहराएगी। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर में उच्च स्तरीय व्यवस्था की जाएगी आप सभी खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करें।

गौरतलब हो कि प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश टीम हेतु चयनित 18 बालक एवं 18 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 22 फरवरी को टीम का फाइनल चयन होगा, इसके उपरांत 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका टीम हुगली (पश्चिम बंगाल) के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश टीम के वॉलीबाल प्रशिक्षक सचिन पूनिया, सच्चिदानंद राय, प्रदीप यादव, अनिल सिंह, अजय राज सिंह, धर्मेंद्र पांडे, मोहम्मद गयासुद्दीन, रोहित भारद्वाज, कबीन्द्र यादव, राम कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। स्वागत क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव एवं संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी