बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भीखाछपरा नई बस्ती (मूंज के डेरा) में मोतीलाल गोड़ के घर रविवार रात हुई लूट की घटना को पुलिस द्वारा चोरी में दर्ज किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा विपिन सिंह का स्थानांतरण चितबड़ागांव थाने के लिए किया गया था। लेकिन मंगलवार देर शाम पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने और पीड़ित परिवार से बातचीत में वास्तविक तथ्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसकी पुष्टि करते हुए सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि लूट की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी