11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चोट, चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है, लेकिन किसी भी तरीके के कोई रिस्क मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखना। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंदित जीवन रहेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। अत्यंत शुभकारी समय। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

कर्क
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने पढ़ने का सुअवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान में थोड़ा नोकझोंक की स्थिति दिख रही है। मतलब जो प्रेम में है उनके प्रेमी, प्रेमिका की नोकझोंक और जो संतान वाले हैं, उनको लेकर के, संतान को लेकर के थोड़ा मन परेशानी में आ सकता है। बाकी व्यापार की दृष्टि से अच्छा समय, स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा समय, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सिंह
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर प्राप्त होगा, लेकिन गृह कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

तुला
धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है लेकिन निवेश करने लायक समय नहीं है और कुटुंबों से उलझे नहीं, अनबन बढ़ सकती है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक
भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी, जीवन में उसकी उपलब्धता दिख रही है। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन अकारण मन चिंतित होगा और थोड़ा सा कुछ भी खो जाने का भय आपको, आपके मन को परेशान करेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन
भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म, कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा पहले से बेहतर। प्रेम संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। फिर भी आप हेल्थ को ध्यान में रखिएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी