चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर (टोलापुर बाजार) निवासी रिंकू देवी की लाश बुधवार की देर शाम गांव के सामने ही सरयू नदी से बरामद हो गयी। लाश की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने पूरे दिन नदी में तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान को समाप्त किया जा रहा था, बीच लाश पानी में उतरा गयी। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि महिला की मौत रविवार की रात हो गयी थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस और मयका पक्ष को सूचना दिए बगैर लाश को सरयू नदी में फेंक दिया। मंगलवार को मृतका के भाई मनियर क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी गोविंदा सिंह ने मृतका के पति चंदन, ससुर विजय शंकर सिंह, सास कालपति देवी, ननद रेखा और रूबी समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने नदी में गोताखोरों से खोजबीन करायी, लेकिन सुराग नहीं लगा तो एनडीआरएफ को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को नदी में नाव के जरिये काफी दूर तक घंटों तलाशी अभियान चलाया। एनडीआरएफ के जवान अब वापस लौटने के मूड में थे, तभी देर शाम करीब साढ़े छह उनकी नजर नदी में उतरायी लाश पर पड़ गयी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी