बलिया में बेटा-बेटी संग महिला लापता, पति ने दर्ज कराई रपट
On



बलिया : पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी निवासी दुर्गेश दत्त गुप्त ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी। आरोप लगाया है कि 24 जनवरी की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी 16 साल के बेटे और 13 साल की बेटी को लेकर कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी दिव्या के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments