बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
On



बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी पड़ गया। पुलिस ने बहू चांदमुनी की तहरीर पर सास, ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा दर्ज किया है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी निवासी चांदमुनी पत्नी देवेंद्र चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन जुलाई 2024 को हिंदू रीति रिवाज से उसकी शादी हुई थी। चार लाख नगद, बुलेट और गहने पर शादी हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर भाई राजेश ने ससुर के खाते में दो जून 2025 को 10 हजार रुपये ट्रांसफर किया। उसके बाद चाचा हरेराम ने 75 हजार रुपया आकर दिया। बावजूद इसके और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी विदाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 18:50:15
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी...


Comments