बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'

बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'

बलिय : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सात फेरे के 19 दिन बाद ही नवविवाहिता ससुराल से सोना-चांदी के आभूषण समेटकर अपने कथित प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी सुरेमनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती से 19 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। 10 मार्च की शाम लगभग चार बजे युवती के मायके का बताया जा रहा युवक राहुल सिंह ससुराल पहुंचा और नवविवाहिता से मिलने उसके कमरे में गया। इसी बीच, घर के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। आरोप है कि मौका पाकर नवविवाहिता घर में रखे सोना-चांदी के आभूषण समेटकर युवक के साथ उसकी बाइक पर बैठकर फरार हो गई।

परिवार के लोगों ने दोनों को बाइक से जाते हुए देखा, लेकिन तब तक वे ससुराल वालों की नजरों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर नवविवाहिता के पति ने मायका पक्ष को जानकारी दी। इस पर युवती के पिता ने गांव के ही युवक राहुल सिंह पर शक जताते हुए कहा कि वहीं उनकी बेटी को भगा सकता है। इसके बाद पति ने बैरिया थाने में तहरीर देकर राहुल सिंह पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ 11 मार्च को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।

पूरे मामले में शनिवार की सुबह तब नया मोड़ आया, जब पुलिस के दबाव के बाद नवविवाहिता स्वयं बैरिया थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से राहुल सिंह के साथ गई थी। उसने कहा कि वह राहुल से प्रेम करती है। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने युवती से उसके प्रेमी को थाने बुलाने के लिए कहा है। हालांकि देर तक राहुल थाने नहीं पहुंचा था। पुलिस ने उसके पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि युवती बालिग है और थाने पहुंचकर अपना बयान दे चुकी है। आरोपित युवक के आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े 13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली