Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस



बलिया : नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परमंदापुर में रविवार की रात एक बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। सम्राट सिनेमा के सामने वाली गली में हुई इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक शेख सैयद इन दिनों विदेश जाने की तैयारी के सिलसिले में मुंबई में हैं। घर में कोई सदस्य मौजूद न होने के कारण मकान बंद था। चोरों ने इसी बंद मकान को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया।
सोमवार सुबह परिजनों को चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस चोरी की वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मकान मालिक शेख सैयद को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts
Post Comments



Comments