Video : बलिया में डीएम-एसपी ने खेली फूल और गुलाल की होली, पुलिस के जवानों ने खूब किया डांस

Video : बलिया में डीएम-एसपी ने खेली फूल और गुलाल की होली, पुलिस के जवानों ने खूब किया डांस

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर तथा समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, पुलिस कार्यालय, प्रशिक्षु आरक्षियों तथा पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी के साथ फुलों तथा रंग गुलाल की होली खेली। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस होली मिलन समारोह में हर्ष और उल्लास के साथ सभी अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक बधाई दी। समारोह में पुलिस के जवानों ने होली के गानों पर जमकर डांस किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News