राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह



बलिया : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बड़ी परीक्षा में जनपद बलिया के लिए आवंटित 251 सीटों के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता का डंका बजाया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही शिक्षकों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
वहीं, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) ओम प्रकाश सिंह, एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी व चित्रलेखा सिंह, जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया एवं जनपद के प्रथम नवाचारी शिक्षक उमेश सिंह, अजीत सिंह, विजय कुमार, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय, डॉ. शशिभूषण मिश्र, संतोष चौबे, विनय कुमार, जयप्रकाश आदि ने भी बच्चों को शुभकामनाएं एवं शिक्षकों को बधाई दी है।




Related Posts
Post Comments



Comments