बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

मैं 4 साल से तुझे देख रही हूं। तूने मेरी जिंदगी बर्बाद कर रखी है। मेरे खिलाफ डाइवर्स डालेगा। मेरी 9 साल की बेटी है। वो कहां गई, जो तेरे साथ थी। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके सामने शिक्षक पति को पीटते हुए पत्नी कह रही थी भाइयों ये कह रहा है कि 29 तारीख को कोर्ट मैरिज करेगा। उसे नैनीताल ले जाएगा....। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

Sitapur : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार को बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक महिला ने अपने शिक्षक पति की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर पत्नी द्वारा शिक्षक पति की पिटाई होते देख सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। दरअसल, पत्नी ने अपने आशिक मिजाज पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीनू नागर की शादी 2014 में अजय नागर से हुई थी। पति अजय नागर बेहटा के प्राथमिक विद्यालय सुमली में टीचर है। उनकी एक 9 साल की बेटी है। उधर, अजय नागर का एक महिला टीचर से अवैध संबंध हो गया। इस वजह से वह परिवार की जिम्मेदारियों को नहीं निभा रहा था। पत्नी को पति के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। इसके बाद वो काफी दिनों से अपने पति पर नजर रखे हुए थी। मंगलवार की शाम पत्नी बुर्का पहनकर अपनी मां और मासूम बेटी के साथ पति की रेकी करते हुए पहुंची और अपने पति का इंतजार करने लगी।

यह भी पढ़े Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस

इस बीच, उसका शिक्षक पति अपनी सहयोगी महिला शिक्षिका के साथ आता हुआ दिखाई दिया। इस पर पत्नी ने दौड़कर अपने पति को दबोच लिया। पत्नी को बुर्का में देखकर शिक्षक पति हक्का-बक्का रह गया। वहीं, सहयोगी महिला शिक्षिका मौके से भाग गई।इस दौरान बीच सड़क पर पत्नी ने अपने पति का कॉलर पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पत्नी ने एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। इसी बीच पति ने भी पत्नी पर हमला किया, लेकिन पत्नी ने फिर पति का कॉलर पकड़ कर उसे जमकर पीटा। पत्नी का यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक सड़क पर चलता रहा। पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। शिक्षक अजय नागर ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर उनकी छवि खराब की गई। आरोप लगाया कि पत्नी मीनू नागर, सास और बेटी ने उसके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़े Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी
बलिया : तेरे ब्याह की खुशी में, गम के बादल भी छाए हैं, मां-बाप की कमी आज, हर कोने से...
बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल
18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार
बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली