बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में कलयुगी पुत्र ने चाकू से गोदकर पिता को मौत की नींद सुला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी लालजी यादव (48) के तीन बेटे राकेश (20), गोविंद (18) और मुकेश यादव हैं। लालजी और उनको बेटों में शुक्रवार की रात में संपत्ति बंटवारे को लेकर बात हो रही थी। इसी बीच बात बिगड़ गई और मुकेश घर में रखे चाकू से अपने पिता पर कई वार कर दिया। पिता को बचाने आए दोनों भाइयों पर भी मुकेश ने हमला कर दिया। इससे लालजी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि आरोपी पुत्र को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी