राधाकृष्ण अकादमी में farewell : भव्य समारोह में जूनियर्स ने 12वीं के छात्रों को दी भावनात्मक विदाई

राधाकृष्ण अकादमी में farewell : भव्य समारोह में जूनियर्स ने 12वीं के छात्रों को दी भावनात्मक विदाई

Ballia Education : राधाकृष्णा अकादमी परिसर में सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ही अत्यंत भावुक रहा। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग, स्नेह और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम की तैयारी की और अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी।

IMG-20260131-WA0017

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अनीता मिश्रा एवं मुख्य प्रबंध निदेशक आदित्य नारायण मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावनाओं और उल्लास से भर दिया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्कूल को अलविदा कहने का समय है, लेकिन यहां से मिली सीख, संस्कार और स्मृतियाँ सदैव उनके साथ रहेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

IMG-20260131-WA0019

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री मधु तिवारी एवं अनिमेष मोहन द्वारा किया गया। वरिष्ठ वर्ग के समन्वयक विवेक सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके आत्मविश्वास और परिश्रम की सराहना की। परीक्षा नियंत्रक एवं पीजीटी कॉमर्स अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह समय है दुनिया में अपनी पहचान बनाने का। साथ ही अपने उस विद्यालय को सदैव याद रखने का, जहाँ उनकी सफलता की नींव रखी गई।समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ अपनी यादें साझा कीं और भावुक विदाई के साथ एक नए अध्याय की ओर कदम बढ़ाया। यह विदाई समारोह सभी के लिए लंबे समय तक स्मरणीय बना रहेगा।

IMG-20260131-WA0020

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या