जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य को लेकर फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कुल 110 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। ये सभी फील्ड ट्रेनर जिले की विभिन्न तहसीलों में जाकर कुल अनुमानित 8256 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक एवं स्व-गणना 07 मई से 21 मई तक होगा। विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण, मकान गणना तथा जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि निर्धारित प्रारूप और दिशा-निर्देशों के अनुसार आंकड़ों का सही और सटीक संकलन किस प्रकार किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनरों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसके सफल संचालन में सभी की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। बैठक में एडीएम/जनगणना अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी जनगणना अधिकारी मानदेश कुमार चौरसिया एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल