बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता



बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के अध्यापकों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द की दिवंगत रसोईया विद्यावती देवी के पुत्र अवधेश को आर्थिक सहायता प्रदान की। शिक्षकों ने आपसी सहयोग से एकत्रित ₹25,000 की सहायता राशि पुत्र को सौंपते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
विदित हो कि विद्यावती देवी का निधन 3 मार्च को हो गया था, जिससे विद्यालय परिवार एवं शिक्षा जगत शोकाकुल था।उनकी स्मृति और उनके परिवार की सहायता के उद्देश्य से शिक्षकों ने यह सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीयर के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उदय प्रताप यादव, जय प्रकाश यादव, देवेन्द्र कुमार वर्मा, दिलीप कुशवाहा, प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार यादव, शाह आलम, जितेन्द्र कुमार यादव, प्रवीण सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
नंदलाल शर्मा

Related Posts
Post Comments



Comments