बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

बलिया : पॉवर हाउस बलिया के परिसर में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के शशि कपूर ने कहा कि संसद भवन में पेश किए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 का संगठन विरोध कर रहा हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यह बिल न तो किसानों और न ही आम आदमी के हित में है। कपूर ने कहा कि कर्मचारी जनता के हित में इस बिल को पारित न करने की मांग कर रहे हैं।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे अगला कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जेल भरो आंदोलन सहित किसी भी हद तक जाने की बात कही।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी