पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा

बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना 26 फरवरी की रात की है। आरोपी पति हत्या के बाद रात भर शव के साथ घर में रहा और सुबह फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी की शादी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर मंझारिया निवासी पार्वती से हुई थी। पार्वती अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ मायके में रहती थी। घटना से पांच दिन पहले वह अपनी 5 वर्षीय बेटी को लेकर ससुराल आई थी। 26 फरवरी की देर रात मिथुन शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी पार्वती से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसने घर में पड़े डंडे से पार्वती की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी रात भर घर में ही रहा। मृतका के पिता सीताराम साहनी की तहरीर पर 27 फरवरी को पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मिथुन साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया