BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने  दी महत्वपूर्ण जानकारी

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बलिया जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के बैंक खातों में होली से पहले ही वेतन और पेंशन की राशि भेज दी गई है, लेकिन तकनीकी कारणों से बैंक खातों में धनराशि अब तक सेव नहीं हो सकी है। इसको लेकर बनीं सस्पेंस की स्थिति पर   Purvanchal24 ने वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे से बात की। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने स्पष्ट किया कि होली का त्यौहार सभी हर्षोल्लास और धूमधाम से मना सकें, इसी उद्देश्य से सरकार ने 28 फरवरी तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के लगभग 24,000 पेंशनभोगियों तथा करीब 40,000 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के खातों में उनकी धनराशि भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि कोषागार (Treasury) में वेतन और पेंशन से सम्बंधित किसी प्रकार की पेंडेंसी नहीं है। RBI से सभी अकाउंट में सैलरी और पेंशन की राशि सेव हो जायेगी।

 रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये