एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
On



बलिया : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार को उभांव थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दरोगा उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वन दरोगा शादी का झांसा देकर लगभग आठ माह तक उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर धमकी दी। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उभांव थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार वन दरोगा को न्यायालय भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Feb 2026 20:27:53
बलिया : सामाजिक सरोकारों के लिए कार्यरत संस्था नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) एक बार फिर मानवीय पहल के तहत...


Comments