बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

बलिया : गड़वार थाना पुलिस ने 10वीं की छात्रा से गैंगरेप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बता दें कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 15 वर्षीय किशोरी 15 फरवरी की देर शाम खेत में शौच के लिए गयी थी। वहां आरोपियों ने उसे पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में चार नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचनात्मक प्रक्रिया में जुटी है। इस बीच, शुक्रवार को गड़वार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस टीम ने दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी निवासी राजू यादव व रोशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस टीम में एसआई नीरज कुमार व कांस्टेबल इमरान थे।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार
बलिया : गड़वार थाना पुलिस ने 10वीं की छात्रा से गैंगरेप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...
बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे