बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

बलिया : रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार बाइक की ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संविदा बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जा में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उनके मोबाइल के जरिए हुई। गड़वार थाना क्षेत्र के भरतीपुर (ताखा) निवासी व सलेमपुर (नगरा) बिजली पावर पर संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मचारी 28 वर्षीय पवन कुमार बाइक से मऊ की ओर से रसड़ा की तरफ आ रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक गढ़िया रेलवे क्रासिंग पार करके मऊ की तरफ जा रही ट्रक (ट्रेलर) में जा भिड़ी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने ईयरफोन लगा रखा था। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन रोने-बिलखने लगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल