Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

बलिया : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान राजकुमार गोड की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दो अन्य साथी जवानों की भी जान चली गई। बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी राजकुमार गोड की मौत की सूचना शनिवार सुबह उनके परिजनों को मिली।

शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ से फोन पर जवान की पत्नी पूजा को दुर्घटना की सूचना मिली। अपने तीन महीने के पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री के साथ बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरीटार स्थित मायके गई पूजा खबर सुनते ही  बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्होंने राजकुमार के पिता समशेर गोड को घटना की जानकारी दी। खबर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। राजकुमार की माता शिवकुमारी और पिता समशेर गोड का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के दुख में आसपास के लोग भी शामिल हुए और सांत्वना देने के लिए इकट्ठा हुए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की पुष्टि के लिए स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर मौजूद सीआरपीएफ कर्मियों से संपर्क किया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव धनौती लाए जाएंगे।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी