भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

बलिया : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती ने क्लास XII बैच को गर्मजोशी भरा यादगार विदाई दी, जो भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर रहा। क्लास XI के छात्रों ने विदाई समारोह (Farewell Ceremony) में कृतज्ञता, खुशी और दोस्ती से भरा एक यादगार कार्यक्रम तैयार किया था। इसमें अलग अलग टाइटल से छात्र-छात्राओं को नवाजा गया। वहीं, विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया के बाद सत्य प्रताप सिंह को Mr. Manasthali एवं रिद्धि को Miss. Manasthali का खिताब दिया गया।

IMG-20260208-WA0044

समारोह की शुरुआत Manager Dr. Arun Prakash Tiwari तथा Principal Mr. Chandra Mohan Mishra ने दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके साथ ही बच्चों ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस से माहौल को खुशनुमा बनाया। क्लास XI के छात्रों द्वारा ग्रुप सॉन्ग पेश किया गया। ट्रुथ रिवीलिंग सेशन में क्लास XII की यात्रा के बारे में खट्टी-मीठी यादें और सच्ची बातें सामने आईं, जो मौजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान और पुरानी यादें दोनों ताजा कर दी।

यह भी पढ़े 14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

IMG-20260208-WA0049

यह भी पढ़े आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय

भावनाओं का उठते ज्वार के बीच समारोह में छात्र- छात्राओं के अद्वितीय गुणों और योगदान को पहचानते हुए कई टाइटल दिए गए। इसमें Mr. Decent, Mr. Sportsholic, Mr. Melodious, Mr. Dramatic, Mr. All rounder, Captain Cool, Mr. Introvert, Fitness freak, The Non-Chalant, The Chalant, The Scholar तथा Ms. Decent, Ms. Introvert, Ms. DIVA, Ms. Adorable, Ms. Influencer, Ms. Melodious, Ms. Artist, The English Express व Ms. Brainy इत्यादि टाइटल खास रहा।

IMG-20260208-WA0051

खुशियों से सराबोर माहौल में स्कूल प्रबंधक Dr. Arun Prakash Tiwari ने कहा कि कक्षा 12वीं के विद्यार्थी विद्यालय की धरोहर हैं। उन्हें विश्वास है कि सभी विद्यार्थी अपने ज्ञान, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। पूरे कार्यक्रम की Anchoring- दीक्षा, वंशिका, प्रियांशु, सूरज, कुंजल पान्डेय व नीरज द्वारा हंसते-हंसाते किया गया। Principal Mr. Chandra Mohan Mishra ने समारोह की सफलता पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Manasthali Education Centre Reoti

IMG-20260208-WA0045

IMG-20260208-WA0048

 

IMG-20260208-WA0050

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी