अपना दीपक स्वयं बनें : Ballia में युवा दिवस पर पुरातन छात्र उत्प्रेरक सम्मान समारोह और व्याख्यान

अपना दीपक स्वयं बनें : Ballia में युवा दिवस पर पुरातन छात्र उत्प्रेरक सम्मान समारोह और व्याख्यान

बलिया : आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर 'विश्व गुरु भारत का दृष्टिकोण एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता' विषयक व्याख्यान व पुरातन छात्र उत्प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, प्राचार्य गुलाब देवी महिला पीजी कॉलेज बलिया, मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार चौबे, सह आचार्य अंग्रेजी विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया तथा अखिलेश राय प्रबंध समिति स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फिरोज खान ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। महाविद्यालय की छात्रा शिवानी, निक्की, पलक शिखा व निधि, अंशिका ने कुलगीत तथा  शिखा, निक्की, पलक, शिवानी ने   स्वागत गीत प्रस्तुत किया।पुरातन छात्र प्रतिनिधि अनीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवर्तन किया।

Ballia Breaking


मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार चौबे ने कहा कि स्वामी जी कहते थे कि समस्त ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हममें निहित हैं। हम खुद ही हैं, जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि कितना अंधकार है। साथ ही विश्व धर्म सम्मेलन की चर्चा करते हुए उनके आदर्शों व विचारों की प्रासंगिकता पर बल दिया। प्रबंध समिति सदस्य अखिलेश राय ने स्वामी जी के जीवन में घटी घटनाओं का जिक्र करते हुए उनके आदर्श वाक्य  "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रो० निवेदिता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी जी कहते थे कि अनुभव ही हमारा एकमात्र शिक्षक है। तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। अतः अपना दीपक स्वयं बनो।

यह भी पढ़े बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

IMG-20260112-WA0067

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

पुरातन छात्र समागम समारोह में उपस्थित पुरातन छात्र प्रतिनिधि अनीश कुमार, निधि गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमृता सिंह, रूपेश सिंह समेत सभी पुरातन छात्र-छात्राओं को अंग-वस्त्र, महाविद्यालयी पत्रिका तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। वही, कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर त्रिदिवसीय  प्रतियोगिता और वृक्षारोपण किया गया, जिनमें खो खो प्रतियोगिता, लंबी कूद, लंबी दौड़, बाली बॉल प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिताएं शामिल थी तथा प्रत्येक प्रतियोगिता  टीम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पुरस्कृत किया।

IMG-20260112-WA0062

इस अवसर पर आइ.क्यू.ए.सी समन्वयक अंजनी कुमार मिश्र, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ शिल्पी श्रीवास्तव, सुश्री नेहा सिंह, संध्या सिंह, प्रवीन पथिक, अभिषेक पाण्डेय, सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, भीम सिंह, डॉ भारती वर्मा,राजेंद्र पाठक, डॉ कमलेश रवि, डॉ हंसराज यादव, प्रवीन पथिक, ददन पासवान, संध्या सिंह, सुनीता कश्यप रंजीत गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, रामसोच राम, कनीज फातिमा, बुशरा फातिमा, नेहा सिंह, जागृति विश्वकर्मा , श्री अजेय तिवारी, सूबेदार भीम सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, अमितेश कुमार यादव, विकास सिंह तथा अन्य सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सैन्य विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ अशोक कुमार गुप्त द्वारा किया गया। संचालन सहायक आचार्य अंजनी मिश्र व डॉ. सुमन ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित