Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस



बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से ससुराल में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में ससुराल पहुंचने पर उसके साथ सास, ननद और देवरों सहित सात लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भुजैनी गांव निवासी रेनू प्रजापति पत्नी सर्वजीत प्रजापति उर्फ सोनू ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 28 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे वह अपने ससुराल भुजैनी पहुंची थी।
वहां उसकी सास रामरती, मौसीया सास चंदकला, ननद संध्या और देवर संजय, इंद्रजीत, सत्यानंद, सौरभ ने उसे घेर लिया। रेनू के अनुसार, इन सभी ने मिलकर उसका गला दबाया, फीढ़ा और डंडे से मारा, बाल खींचे और सिर व पूरे शरीर पर चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने उसके दांत भी काटे। किसी तरह जान बचाकर रिनू ने 112, 1090 और 1076 पर फोन किया और अपने पिता को सूचना दी। जब उसके पिता रास्ते में आ रहे थे, तो देवरों ने गाड़ी रोककर दोबारा मारपीट करने का प्रयास किया, लेकिन वे किसी तरह वहां से भाग निकले। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191 (2), 115 (2) और 351 (3) के तहत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts
Post Comments



Comments