सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया



बलिया : बलिया जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के बैंक खातों में होली से पहले ही वेतन और पेंशन की राशि Save होने की खबर Purvanchal24 ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से धनराशि 28 फरवरी को नहीं पहुंच सकी। इस पर तमाम शिक्षक-कर्मचारियों ने Purvanchal24 को फोन कर शिकायत भी दर्ज कराई। खबर की सत्यता पर सवाल तक उठे, क्योंकि चार मार्च तक बैंक बंद है। ऐसे में Purvanchal24 ने वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे से बात की।
वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने स्पष्ट किया कि होली का त्यौहार सभी हर्षोल्लास और धूमधाम से मना सकें, इसी उद्देश्य से सरकार ने 28 फरवरी तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के लगभग 24,000 पेंशनभोगियों तथा करीब 40,000 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों तथा पेंशनरों के खातों में उनकी धनराशि भेज दी गई। उन्होंने 1 मार्च को स्पष्ट किया कि कोषागार (Treasury) में वेतन और पेंशन से सम्बंधित किसी प्रकार की पेंडेंसी नहीं है। RBI से सभी अकाउंट में सैलरी और पेंशन की राशि 2 मार्च तक सेव हो जायेगी। हुआ भी... 2 मार्च यानि आज सभी पेंशनर और शिक्षक-कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में उनकी सैलरी पहुंच गई। Purvanchal24 है तो सच है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments